भाजपाईयों की गुंडागर्दी, ईओ से गाली गलौज-धक्का मुक्की, देखें वीडियो

सीएम साहब, भाजपाईयों की गुंडागर्दी पर कब लगेगी लगाम
भाजपाईयों की गुंडागर्दी, ईओ से गाली गलौज-धक्का मुक्क
महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा, सिक्योरिटी गार्ड से हाथापाई
K.D.

हरिद्वार. पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर भाजपा  शिवालिक नगर मंडल के भाजपाईयों ने शिवालिक नगर पालिका कैंपस में जमकर उत्पात मचा। भाजपाईयों ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर दी। यही नहीं बीच बचाव में आई महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा। स्थानीय पुलिस लिखित में पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद भी पूरे मामले को दबाए बैठी है। घटना नौ मई को देर रात घटित हुई। इन दिनों  नगर निकाय चुनाव की  मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य चल रहा है। गुरुवार को देर रात  शिवालिक नगर भाजपा  मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी की अगुवाई में भाजपाई एकत्र होकर शिवालिक नगर पालिका कैंपस जा पहुंचे। आरोप हैकि भाजपाईयों ने पथ प्रकाश की व्यवस्था को उनके मन मुताबिक न किए जाने को लेकर  अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से  अभद्रता शुरू कर दी।
ईओ ने जब उन्हें रोकना चाहा तब उनके साथ  गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की की गई।
आरोप है कि भाजपाईयों ने बीच बचाव में आई महिला कर्मचारियों से भी अभद्रता कर दी।  सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी हाथापाई की गई। पुलिस के पहुंचने पर भाजपाई खिसक गए। पूरे घटनाक्रम को लेकर कर्मचारियों ने रानीपुर कोतवाली में मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान समेत अज्ञात भाजपाईयों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है, पर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं समझा है। हैरानी की बात यह हैकि सरकारी कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस का यह रवैया है।  कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हरिद्वार, पालिका कैंपस में हुए घटनाक्रम को लेकर भाजपा की सियासत गर्मा गई है। हंगामा करने वाला गुट पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा से जुड़ा हुआ है और एक विधायक का गुट इस पूरे मामले को हवा देने में जुट गया है। विधायक खुद पुलिस-प्रशासिनक अफसरान से संपर्ककर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने को लेकर दबाव बनाने में जुट गए है। यही नहीं विधायक समर्थक मीडिया से संपर्क कर साधकर मामले को हाईलाइट करने की बात दबी जुबां में कह रहे हैं।

सम्बंधित खबरें