“प्रॉपर्टी डीलरो से साठगांठ कर कॉलोनी विकसित करवा रहा भेल प्रशासन, भेल अफसरों पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप, बोले ग्रामीण हमारी गुहार सुनो धामी जी..

जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार/
ग्राम बाँसोवाली में भेल प्रशासन द्वारा खेत में कार्य करने से रोकने पर नाराज़ किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में नाराज़ किसान सुबह ही खेतों में पहुंच गए और कार्य करने लगे। इस अवसर पर ब्रह्मपाल चौहान, विनोद चौहान ने कहा किभ जब भेल प्रशासन को अधिग्रहण की गई कृषि भूमि पर कोई कार्य नहीं करना है तो भूमि किसानों को वापस दी जाए। भूमि के बदले मुआवजा भी नहीं दिया गया। जबकि भूमि अधिग्रहण के समय नौकरी, मुआवजा, अन्य सुख सुविधाओं का वादा किया गया था।

अंकित चौहान, सुक्कड़ चौहान ने कहा कि हमारी भूमि पर हमें ही कार्य करने से रोका जा रहा है। पिछले 60 वर्षों से भूमि के लिए संघर्ष हो रहा है। जिस कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण की थी वह कार्य नहीं किया गया। भूमि पर भेल प्रशासन अतिक्रमण करवा रहा है साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग कर कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की भूमि वापस की जाए। अब तो नई खतौनी में नाम भी राज्य सरकार का हैं।

भेल का कोई मतलब नहीं है। इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, इसरार, धर्मेंद्र सैनी, शिमला सैनी, कृष्णा सैनी, गुल्लू घोसी, मेमवती, गजेंद्र चौधरी, लियाकत खान, मंगता हसन, सुशील चौहान, धर्मदास सैनी, धनवंतरी चौहान, महेशो देवी, जमील अहमद, सोनू खुशनसीब आदि शामिल थे।

Ad

सम्बंधित खबरें