
जनघोष-ब्यूरो:-
हरिद्वार: आईपीएल—18 में रोजाना करोडों के वारे न्यारे कर रहे फरीदाबाद हरियाणा के सटटा किंग अनिल उर्फ छोला ने उत्तराखंड में भी अकूद संपदा अर्जित कर रखी है। होटल, रिसार्ट के अलावा पॉश एरिया में बेशकीमती संपत्तियां खरीदी है। अधिकांश संपत्तियां देहरादून और हरिद्वार में बताई जा रही है।

इधर, छोले का स्थानीय स्तर पर नेटवर्क संभाल रहे कई सफेदपोश ही उसकी संपत्तियों के केयर टेकर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईपीएल का सीजन चल रहा है। शहर में बुकियों का जाल फैला हुआ है।

कम समय में अमीर बनने की ख्वाहिश पाले आमजन रोजाना अपनी जमापूंजी लूटा रहे है। यही नहीं सटटे के शौकीन आमजन उधार लेकर हार जीत का दांव खेल रहे हैं। हरिद्वार में क्रिकेट सटटे की कमान संभाल रहे हरियाणा के सटटा किंग ने आमजन को लूटी गई रकम से संपत्तियां खरीदी है।

श्यामपुर के एक गांव में उसका आलीशान रिसार्ट संचालित हो रहा है, जिसका संचालन उसके परिवार का सदस्य करता है। देहरादून जिले के छिददरवाला में उसकी आलीशान कोठी है और कनखल में भी उसने एक घर खरीदा है। देहरादून में छोले का एक होटल भी बताया जा रहा है।

इस तरह कई संपत्तियां उसने उत्तराखंड में खरीदी है। नैनीताल में भी उसकी संपत्तियां होना बताया जा रहा है। एक होटल कुंभनगरी में भी होने की चर्चा है। छोले के नेटवर्क में धनाढय चेहरे शामिल है, वे ही रोजाना उसका लेन देन का कार्य संभालते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि हरिद्वार पुलिस छोले पर आखिर कब शिकंजा कस पाती है।