सीएम धामी बोले उत्तराखंड निर्माण में मातृ शक्ति का अहम योगदान

मातृ शक्ति पर सीएम ने बरसाएं फूल, हुए गदगद

हरिद्वार, सोमवार को शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड में जहां जनसैलाब उमड़ा। वहीं मातृ शक्ति के बीच सीएम का निराला अंदाज देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर सीएम ने सीएम ने मातृ शक्ति पर पुष्प वर्षा कर हर किसी का दिल जीत लिया। महिलाओं के चेहरे पर फैली मुस्कान देखते ही बनती थी।

वहीं, मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी पर मुहर लगाते हुए  तख्तियां लहराकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को अलग ही अंदाज में थैक्यू बोला। यह नजारा भी देखते ही बनता था। मातृ शक्ति के साथ लंबा वक्त गुजारकर गदगद दिखाई दिए। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सिर बेहतरीन आयोजन का सेहरा बंधा।

1168 करोड़ से होते विकास कार्य
सीएम ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में जिले के लिए  1168 करोड़ रूपये की लागत से होने वाली 158 विकास योजनाओं को हरी झंडी दी। सीमए ने दंगाग्रस्त बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण स्थल पर पुलिस थाना बनाने का ऐलान किया। शहरी की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जर्मन बैंक की मदद से 523 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था, पर्यटक स्थलों के विकास, पार्किंग भी विकसित होगी। सीएम की इस सौगात से पंचपुरी के विकास में पंख लगेंगे।

बोले सीएम राज्य की रीढ़ है मातृ शक्ति
सीएम बोले कि महिलाएं ही समाज और राज्य की रीढ़ है। नारी शक्ति की प्रगति से राज्य का विकास  सुनिश्चित है।  पहाड़ी राज्य के निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनेक प्रयास हुए हैं।

उत्तराखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।

सम्बंधित खबरें