
K.D.
हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी पर पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। चुनाव के मद्दनेजर पुलिस शराब तस्करों और आपराधिक तत्तवों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वार्ड 10 बिल्केश्वर से कांग्रेस के अधिकारिक प्रत्याशी निखिल सौदाई पर गुंडा एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है।
इससे कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि टिकट बांटते हुए सीनियर कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था लेकिन एक विधायक के कहने पर दिया गया टिकट। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि निखिल सौदाई कांग्रेस का प्रत्याशी है। पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इस बारे में हम जानकारी ले रहे हैं। कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। चलते चुनाव में इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है।
क्या किया जाएगा जिला बदर
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चुनाव के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। जिनके खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज चले आ रहे हैं, उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को निखिल सौदाई निवासी बिल्केश्वर रोड हरिद्वार के खिलाफ गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे अन्य तत्वों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी निखिल के खिलाफ शराब अधिनियम सहित कई मुकदमें दर्ज हैं।