विकलांग को बुरी तरह पीटा, कनखल पुलिस पर आरोप, वीडियो वायरल, दखें वीडियो

K.D.

कनखल पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। कनखल पुलिस पर विक्की निवासी शिव चौक कनखल ने आरोप लगाया कि कनखल पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा है और इसके कारण उसका हाथ भी टूट गया। वहीं कनखल पुलिस की मार के निशान विकलांग दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वहीं कनखल पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप ही अंदाजा लगाइये कि क्या सही है और क्या गलत।

 

कनखल पुलिस पर लगते रहे हैं आरोप
हाल ही में कनखल पुलिस पर कांवडियों को पीटने का आरोप भी लगा था। कनखल पुलिस ने तब किसी तरह माफी मांगकर मामले को शांत किया था। इसके बाद बजरंग दल ने भी हंगामा काटा था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर कनखल पुलिस आरोपों में घिर गई है। इस बार आरोप और ज्यादा गंभीर हैं और इस बार विकलांग को पीटने का आरोप कनखल पुलिस पर लगा है।

सम्बंधित खबरें