
जनघोष-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार कुल 47,77,072 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो कि वर्ष 2019 के मुकाबले 10.57% अधिक हैं। पिछली बार कुल मतदाता 43,20,279 थे।

निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) के 89 विकास खंडों में पंचायतों के कुल 66,418 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। इनमें शामिल हैं।

1:/ सदस्य ग्राम पंचायत: 55,587 पद
2:- प्रधान ग्राम पंचायत: 7,499 पद
3:- सदस्य क्षेत्र पंचायत: 2,974 पद
4:- सदस्य जिला पंचायत: 358 पद

इन पदों के लिए पूरे प्रदेश में 8,276 मतदान केन्द्रों और 10,529 मतदान स्थलों की व्यवस्था की गई है।

1:- महिला मतदाता 48% से अधिक
2:- कुल मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 23,10,996, पुरुष मतदाताओं की संख्या 24,65,702, और अन्य मतदाता 374 हैं। इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से बड़ी है, जो कुल संख्या का लगभग 48.35% है।

उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा भी तय…..
राज्य निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा भी निर्धारित कर दी है।
1:- सदस्य ग्राम पंचायत: ₹10,000
2:- प्रधान ग्राम पंचायत: ₹75,000
3:- सदस्य क्षेत्र पंचायत: ₹75,000
4:- सदस्य जिला पंचायत: ₹2,00,000

निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी और नियंत्रित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यय सीमा को सख्ती से लागू करने की बात कही है।