व्यापारी की नाबालिग बेटी का वीडियो बनाकर गैंगरेप करने वाले चार दोस्त गिरफ्तार

K.D.

किशोरी को अश्वील वीडियो वॉयरल कर देने का खौफ दिखाकर करीब ढाई साल तक उसके साथ दुष्कर्म-अप्राकृतिक कुकर्म करने वाले चार आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने तैयारी में पुलिस जुट गई है। इधर, बिल्डिंग स्वामी संजय छल्ले की भूमिका को लेकर छानबीन जारी है।


गुरुवार देर रात एक महिला ने अपनी बेटी के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। आरोप लगायाथा कि  चार नवंबर को उसकी बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उसकी बेटी की जान बच गई थी। आरोप लगाया था कि पांच फरवरी 2022  में छत पर पतंग उड़ाने के दौरान उसकी बेटी की मुलाकात  गौतम उर्फ इलु पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पालिका बाजार से हुई थी।

आरोप था कि अगले दिन सरेराह मिले गौतम ने उसकी बेटी को किताब लेने के बहाने रोक लिया था। उसके बाद अगले दिन किताब देने के बहाने संजू छल्ले वाले की बिल्डिंग में बुलाकर बेटी को  डरा धमकाकर  शारीरिक संबंध बनाए थे।


आरोप था कि  धोखे से उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी गौतम ने वॉयरल कर देने की धमकी दी थी। आरोप था कि उसके बाद उसने अपने दोस्त  दोस्त विनित वर्मा, वैभव पंत व प्रियांशु को उसकी बेटी को सौंप दिया। उन्होंने भी भयभीत करते हुए उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म-अप्राकृतिक कुकर्मकिया था। आरोप हैकि संजू छल्ले वाली की बिल्डिंग से लेकर होटल सागर मूर्ति निकट भल्ला रोड में उसकी बेटी के साथ लगातार  दुष्कर्म किया जाता रहा।

उसकी बेटी को नशा कराकर विरोध करने पर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करते रहे। बेटी को गर्भपात की दवा भी खिलाई गई। उसके बाद चार नवंबर 2024 को प्रियांशु ने बेटी को हत्या की धमकी दी।  धमकाया कि उसके मुंह पर तेजाब डाल दिया जाएगा और उसके भाई को नशा बेचने के आरोप में झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।  पिछले माह 18 अक्तूबर को उसकी बेटी को होटल सागर मूर्ति में ले जाकर  गौतम उर्फ इलु ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी  गौतम उर्फ इलु पुत्र किशन निवासी पालिका बाजार,  विनित वर्मा पुत्र बबली निवासी गंगा टाकिज,  वैभव पंत निवासी रामगढ़़, प्रियांशु पुत्र किशन निवासी पालिका बाजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के कोर्ट में बयान दर्जकराए गए है।
बताया कि संजू छल्ले वाले की तलाश कर रहे है, उसके भी बयान लिए जाएंगे। उसकी भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।
                                                                                         

सम्बंधित खबरें