गुरुकुल कांगड़ी विवि में कंप्यूटर साइंस के छात्र पीयूष ने गेट में प्रथम रैंक हासिल की

 

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में अंतिम वर्ष के छात्र पीयूष कुमार ने गेट-2024 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड इन इंजीनियरिंग) में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर गुरुकुल कांगड़ी विवि और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पीयूष कुमार की इस उपलब्धि पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में हर्ष की लहर है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में अंतिम बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र पीयूष कुमार ने गेट-2024 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल की है। डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र पीयूष कुमार मूल रूप से जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पीयूष के पिता अरुण कुमार जिला कोर्ट में अधिवक्ता है, जबकि माता वंदना ग्रहणी है।

छात्र पीयूष कुमार ने बताया कि उसने बीटेक तृतीय वर्ष 2023 में भी गेट की परीक्षा दी थी। जिसमें उसने ऑल इंडिया लेवल पर 530वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने बीटेक अंतिम वर्ष में एक बार फिर से गेट-2024 की परीक्षा दी। जिसमें उसने ऑल इंडिया लेवल पर प्रथम रैंक हासिल की है। अब वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर। आईआईटी बॉम्बे से एमटेक करना चाहते हैं। छात्र पीयूष कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।²

सम्बंधित खबरें