पड़ोसन भाभी के साथ थे अवैध संबंध, युवक को घर बुलाकर गर्म सरिये से पीटा, मौत, देवर गिरफ्तार, भाभी फरार

K.D.

पडोस वाली भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक को गरम सरिये से इस तरह पीटा गया कि उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि भाभी फरार बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
उधम सिंह नगर के खटीमा में अनिल सिंह नाम के युवक की हत्या दो दिन पहले कर दी गई थी। अनिल का पास की ही सुन्दरवती से अवैध संबंध चल रहा था। सुंदरवती के पति का देहांत हो चुका था और अनिल से संबंध रखने पर उसके देवर कृष्ण सिंह और सुमित सिंह खफा थे।

पड़ोसन भाभी के साथ थे अवैध संबंध, युवक को घर बुलाकर गर्म सरिये से पीटा, मौत, देवर गिरफ्तार, भाभी फरार
पड़ोसन भाभी के साथ थे अवैध संबंध, युवक को घर बुलाकर गर्म सरिये से पीटा, मौत, देवर गिरफ्तार, भाभी फरार

उन्होंने अनिल सिंह को अपने घर बहाने से बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद सभी फरार हो गए। वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सुंदरवती अभी फरार है।

सम्बंधित खबरें