हल्द्वानी बवाल: कर्फयू में ढील, बनभुलपूरा में क्या हैं हालात, कहां-कहां दी गई छूट, दंगाईयों की धरपकड़ जारी

क्या बोली जिलाधिकारी वंदना 

केडी।
हल्द्वानी में कर्फयू में 36 घंटे बाद ढील दी गई है। फिलहाल कर्फयू बनभूलपुरा क्षेत्र में ही लागू हैं वहां भी मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य सेवाओं को छूट है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के अलावा किसी को भी क्षेत्र से बाहर आने की इजाजत नहीं है। वहीं बनभूलपुरा के अलावा अन्य प्रभावित इलाकों से कर्फयू हटा लिया गया है। हालांकि इंटरनेट सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं।
क्या बोली जिलाधिकारी वंदना 
डीएम वन्दना ने विगत दिन 08 फरवरी को कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए हल्द्वानी नगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में पूर्णतः बन्द (कर्फ्यू) प्रभावी किया गया था। उन्होंने क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए उक्त कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा को सीमित करते हुए अब संशोधन किया है।
आज़ अब संशोधन के उपरान्त सुबह  दस बजे से नगर निगम, हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण बनभूलपुरा क्षेत्र (आर्मी कैंट) वर्कशॉप लाईन, तिकोनिया-तीनपानी-गौलापार बाईपास की परिधि के अन्तर्गत क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए पूर्णतः बन्द (कर्फ्यू) रहेगा।  इसके उपरान्त नैनीताल-बरेली मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन के साथ ही व्यपारिक प्रतिष्ठान प्रतिबन्ध मुक्त रहेंगे।
पांच की मौत की पुष्टि, पांच हजार पर मुकदमा दर्ज 
वहीं पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 14 लोग गंभीर घायल हैं। वहीं दूसरी ओर पांच हजार लोगों पर बलवे और दंगे का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर दंगाईयों को चिन्हित करने का काम कर रही है।

सम्बंधित खबरें