भाजपा नेताओं के आगे बेबस सिस्टम, शिकायत के बाद भी मुकदमा नहीं, बहिष्कार जारी

मंगलवार को नगर पालिका शिवालिक नगर में सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

K.D. हरिद्वार।

शिवालिक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ भाजपा नेताओं की अभद्रता के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले में कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। लेकिन पुलिस टस से मस नहीं हो रही है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से सिस्टम साफ तौर पर भाजपा नेताओं की दबंगई के आगे बेबस नजर आ रहा है। मामले में कर्मचारी रविवार से कार्य ​बहिष्कार पर हैं।

नगर पालिक शिवालिक नगर परिसर में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।

मंगलवार को नगर पालिका परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान संदीप, वंदना, संजय ने बताया की बीते गुरुवार को पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के साथ भाजपाईयों ने धक्का मुक्की, अभद्रता और गली गलौच की। मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद भी कर्मचारियों की शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। साथ ही प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। विरोध में 100 से अधिक पालिका के सफाई कर्मचारी रविवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर है। बताया की गुरुवार को भाजपा शिवालिक नगर के मंडल अध्यक्ष के साथ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान समेत कई भाजपा नेताओं ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में घुस कर अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। यही नहीं कार्यालय का दरवाजा भी बंद करना चाहा। लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। भाजपाईयों ने ईओ की घेराबंदी कर धक्का मुक्की कर दी और मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों से अभद्रता और गली गलौच की गई। भाजपाई नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारियों की मांग है की भाजपाई नेता माफी मांगे। जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी। कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। भाजपाई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मीना, शोबना, प्रीति, राहुल, सोनी, सोनू, गीता, सन्नी, अभिषेक, सोनिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

सम्बंधित खबरें