
K.D.
सिडकुल पेंटागन मॉल स्थित एक बार में रशियन लडकियों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बार के मालिक आलोक गुप्ता ने इसे खुद फेसबुक पर शेयर किया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। सवाल ये भी है कि बार में विदेशी लडकियों के डांस की अनुमति किसने दी और नहीं दी तो सिडकुल पुलिस और खुफिया विभाग क्या कर रहा है। सवाल ये भी है कि क्या बार में इस तरह के अश्लील डांस की अनुमति दी जा सकती है।
एसएपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरुरत पडी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि सिडकुल के पेंटागन मॉल में पहले भी विवादित कार्यक्रम होते रहे हैं। जिनको लेकर विवाद पैदा हुआ। वहां चल रहे स्पा और मसाज सेंटर में भी गैरकानूनी क्रियाकलाप होने के आरोप लगते रहते हैं।