
जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेरविवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिन समारोह में शिरकत की, जो हरिद्वार के प्रेम आश्रम में आयोजित किया गया था। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा लंबी आयु की कामना की। उन्होंने सतपाल महाराज के आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएँ भी दीं और इसे शक्ति की उपासना का पर्व बताया, जो सभी को नई ऊर्जा, भक्ति और सेवा का भाव प्रदान करता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह भव्य आयोजन सतपाल महाराज के प्रति जनता के प्यार और सम्मान का प्रतीक है, और उन्होंने अपने कार्यों से समाज में जो संदेश दिया है, उसने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।
मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज को एक कर्मयोगी बताया, जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा, संस्कृति संरक्षण और उत्तराखंड राज्य निर्माण जैसे आंदोलनों में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महाराज जी के नेतृत्व में ‘मानव सेवा एवं उत्थान समिति’ देशभर में सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पर्यटन, संस्कृति और तीर्थाटन के विकास में सतपाल महाराज के योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने चारधाम यात्रा, मानसखंड कॉरिडोर और अन्य तीर्थ स्थलों के पुनरुत्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जैसे सम्मान मिले हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, दुर्गेश लाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक सेवा की गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।

सहगल परिवार के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम….
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में पूर्व दर्जाधारी मंत्री शपंकज सहगल और संजय सहगल की माता श्रीमती तिलक कुमारी सहगल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने देवपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
