“भाजपा: जिले की राजनीति में तीसरे गुट का उदय, त्रिवेंद्र मदन, निशंक से लेकर नए गुट का भी कार्यकारिणी में दबदबा, जाने किस किस के चहेतो की हुई ताजपोशी..

जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार और रुड़की जिला कार्यकारिणी में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल गुट के साथ साथ पूर्व मंत्री स्वामी और पालिकाध्यक्ष राजीव गुट का भी दबदबा देखने को मिला है। तस्वीर साफ है कि संगठन में अब इस तीसरे गुट की एंट्री हो चुकी है। कार्यकारिणी में एहम पद पर तीनों गुट के चेहरे काबिज हुए है, ऐसे में जिलाध्यक्षों के समक्ष सभी को साधकर चलने की चुनौती आ खड़ी हुई है।

हरिद्वार और रुड़की के जिलाध्यक्ष पहले ही चुने जा चुके है पर अब तक वे अपनी टीम नहीं बना पाए थे। शनिवार की रात अचानक कार्यकारणी की घोषणा कर दी गई। हरिद्वार की टीम पर निगाह डालते है। जिला महामंत्री के पद पर काबिज होने वाले हीरा सिंह बिष्ट को हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र और विधायक मदन कौशिक का आशीर्वाद मिला है। वे पूर्व में कनखल मंडल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके है, ऐसे ही दूसरे महामंत्री बने के संजीव चौधरी पर मौजूदा समय में स्वामी और राजीव की छाप है।

रुड़की की टीम में महामंत्री पद पर पहुंचने वाले अक्षय प्रताप सिंह को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का नजदीकी माना जाता है वहीं दूसरे महामंत्री सागर गोयल को भी विधायक मदन कौशिक गुट से जोड़ा जाता है। उपाध्यक्ष और मंत्रियों में भी सांसद त्रिवेंद्र, विधायक मदन कौशिक और निशंक के अलावा स्वामी राजीव गुट की छाया दिखती है।

कई चेहरे पुराने है,बस उनकी जगह बदल गई है। कई नए चेहरे भी जिले की टीम में आए है,जिनकी ताजपोशी को लेकर खुद भाजपाई हतप्रभ है। यह भी चर्चा है कि सत्ता के करीबी हरिद्वार के एक पूर्व विधायक को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलना लगभग तय है।

ABVP से एस एम जे एन पी कॉलेज से 2007 में छात्र संघ महामंत्री का चुनाव जीता
2008 में नगर अध्यक्ष ABVP
उसके बाद भारतीय मजदूर संघ में जिला मंत्री
2017 में हिंदू जागरण मंच युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पर काम किया
2022 में मंडल अध्यक्ष कनखल हरिद्वार
वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत

Ad

सम्बंधित खबरें