जेल ब्रेक कांड: ससुराल पहुंच पत्नी से मिला पंकज, फिर पिता का भी लिया हाल, दूसरा कैदी भी है साथ

K.D.

जेल ब्रेक कर फरार हुआ कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि का शूटर पंकज यहां लेबर कालोनी में अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने भी पहुंचाथा। करीब दो घंटे  ससुराल में गुजारने के बाद इस्माइलपुर लक्सर में रह रहे अपने पिता ताऊ से भी पहुंचकर मुलाकात की थी।

दूसरा कैदी रामकुमार भी उसी के ही साथ ही था। पत्नी और पिता से मुलाकात के बाद शूटर पंकज कहां फरार हुआ है, इसकी जानकारी परिजन को नहीं है। इधर, सरगर्मी से हरिद्वार पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शुक्रवार रात जेल कैंपस में रामलीला मंचन के दौरान रुड़की के बहुचर्चित सफाई नायक बसंत चौधरी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा प्रवीण वाल्मीकि गैंग का शूटर पंकज और विचाराधीन कैदी रामकुमार जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे जबकि तीसरा कैदी छोटू दीवार नहीं फांद पायाथा। जेल कैंपस में निर्माणाधीन हाईसिक्योरिटी बैरक स्थल पर लावारिस पड़ी दो सीढ़ी की मदद से जेल ब्रेक को अंजाम दिया गयाथा।


घटना के करीब 12 घंटे बाद जेल प्रशासन ने सिडकुल पुलिस को जेलब्रेक की सूचना दी गई थी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया था कि दोनों कैदी नवोदय नगर रोशनाबाद से होते हुए फरार हुए थे, वे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।
उसके बाद यह जानकारी छनकर आ रही है कि शूटर पंकज अपने साथी रामकुमार के साथ उसी दिन देर रात  लेबर कालोनी रानीपुर में अपनी ससुराल पहुंचा था। उसकी पत्नी ससुराल में ही रह रही है। करीब दो घंटे उसने यहां गुजारे थे। फिर उसके बाद गांव इस्माइलपुर लक्सर में अपने पिता और ताऊ से मिलने भी पहुंचा था। दूसरा कैदी रामकुमार भी उसी के ही साथ था।

शूटर ने परिजन को जेल ब्रेक कर आने की जानकारी भी दी थी, हालांकि पंकज-रामकुमार उसके बाद कहां के लिए रवाना हुए, इस बात की जानकारी होने से उन्होंने इंकार कर दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित खबरें