“हंसी खुशी बप्पा को लेकर गंगा तट पर पहुंचा था विदाई देने, खुद ही गया डूब, चंद सेकेंड में हुआ दुखद हादसा, देखते रह गए सब, जाने किस घाट का है मामला, (देखें वीडियो)..

जनघोष ब्यूरो
हरिद्वार में गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार देर रात एक दुखद हादसा हो गया। कनखल क्षेत्र के राजघाट के पास रात के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा में डूबकर लापता हो गया।

38 वर्षीय निखिल गुप्ता गंगा विसर्जन में शामिल हुआ था। विसर्जन के समय उसका संतुलन बिगड़ा और वो पानी की तेज धारा में बहता चला गया। युवक के बहते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। निखिल गुप्ता कनखल के संदेश नगर, परमधाम आश्रम के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अंधेरा होने की वजह से वो मिनटों में ही गंगा में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में परेशानी हुई।

सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि रात से ही युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोर गंगा में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। वही हादसे के बाद गंगा किनारे पर मौजूद परिजनों और श्रद्धालुओं में मातम छा गया। घर में घटना की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया।

Ad

सम्बंधित खबरें