
K.D.
रोडीबेलवाला, सर्वानंद घाट के बाद अब चमगादड टापू पर मटन चिकन की पार्टी करते हुए रंगे हाथों कपड लिया गया। तीर्थ पुरोहितों की युवा टीम की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर एक ढाबे पर ये छापा मारा गया। जिसमें वहां कुछ लोग पार्टी करते हुए नजर आए। इसमें शराब का सेवन भी किया जा रहा था। तीर्थ पुरोहितों की टीम लगातार क्षेत्र में गंगा किनारे मांस मदिरा का सेवन करने वालों पर छापा मार रही है और लोगों को जागरुक भी कर रही है।
क्या बोले तीर्थ पुरोहित
तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि कौन क्या खा रहा है और क्या पी रहा है हमें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन अगर गंगा किनारे मांस मदिरा का सेवन या कोई अनैतिक कार्य किया जाएगा तो ये हमारी और सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि गंगा और हरिद्वार की मर्यादा को बचाने के लिए आगे आए। हम यही कर रहे हैं। लोगों को समझाया भी जा रहा है और गंगा और हरिद्वार के प्रति संवेदनशील बनने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है।