
जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला बीती 14/15 नवंबर की रात का है, जब सुरक्षा ड्यूटी के दौरान राजेश सिंह पर देहरादून निवासी आर. यशोवर्धन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। घटना की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा करवाई गई, जिसकी रिपोर्ट हरिद्वार पुलिस के पास भेजी गई। रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

जांच रिपोर्ट व उपलब्ध तथ्यों के आधार पर SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले को गंभीर मानते हुए राजेश सिंह को अनुशासनहीनता के चलते तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी किया। SSP डोबाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस बल में अनुशासनहीनता, दुव्र्यवहार और शक्ति के दुरुपयोग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि है।










