एसपी क्राइम गैरोला पंकज गैरोला को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा

K.D.

एसपी क्राइम-यातायात पंकज गैरोला को आज राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस विभाग में दी गई सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह पुलिस लाइन देहरादून में परेड के बाद उन्हें सम्मानित करेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस का वर्ष 1989-90 में एसआई के तौर पर हिस्सा बने एसआई पंकज गैरोला को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला था।

वर्ष 1998 में दिल्ली से लौटते समय खतौली मुजफ्फरनगर में बस लूट के दौरान साहस का परिचय देते हुए अपराधियों से सीधे लोहा लेते हुए दो आरोपियों को मार गिराया था। तब वे भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। यूपी के जमाने दौरान उन्हें प्रोन्नत कर निरीक्षक बनाय गया था।

वर्ष 2014 में निरीक्षक से सीओ प्रोन्नत हुए पंकज गैरोला पिछले साल एडिशनल एसपी पद पर प्रोन्नत हुए। अपनी सर्विलस में गैरोला को वर्ष 2007 में डीजीपी सराहनीय चिन्ह, वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री मेडल, वर्ष 2014 में राज्य स्तरीय बेस्ट इन्वेस्टिंगेशन और वर्ष 2016 में राज्यपाल मैडल से सम्मानित किय गया।
पिछले साल राष्ट्रपति ने उन्हें पुलिस पदक से नवाजा, उसके बाद आज राज्यपाल गुरमीत सिंह उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित करेंगे।

सम्बंधित खबरें