खानपुर के गोवर्धनपुर में पुलिस पर हुआ पथराव, अफरा-तफरी,देहरादून से खानपुर जा रहे विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला में हिरासत में लिया, पथराव से फिर तूल पकड़ विवाद, (देखें वीडियो)..

हरिद्वार: खानपुर क्षेत्र में विधायक उमेश कुमार के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे अफ़रातफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए हैं। दरअसल विधायक उमेश कुमार की ओर से खानपुर में महापंचायत बुलाई गई थी।

लेकिन बाद में आयोजन टाल दिया गया था। इसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर खानपुर पहुंच गए। पुलिस के रोकने पर उन्होंने पथराव कर दिया। इधर देहरादून से खानपुर जा रहे हैं।

विधायक उमेश कुमार को पुलिस में डोईवाला टोल प्लाजा के पास रोककर हिरासत में ले लिया। उमेश कुमार ने मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों से शांति और संयम बरतने की अपील की है।

लेकिन उमेश समर्थकों की ओर से पुलिस पर पथराव से चैंपियन और उमेश कुमार को लेकर छिड़ा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है।

हमला खानपुर के गोवर्धनपुर क्षेत्र में हुआ उमेश कुमार के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सम्बंधित खबरें