हरिद्वार की इन दो लड़कियों की जघन्य हत्या का खुलेगा राज!, क्या है पूरा मामला

K.D.

कई मामलों को हरिद्वार पुलिस बहुत कम समय में खुलासा कर देती है लेकिन कई अपराध ऐसे हैं जिनमें कातिलों का आज तक पता नहीं चल पाया है। हरिद्वार के बहादराबाद थाने के दो केस ऐसे हैं जिनमें दो युवतियों की हत्या का शव फेंक दिए गए थे लेकिन आज तक ना तो युवतियों की शिनाख्त हो पाई और ना ही उनके कातिलों का पता लग पाया। लेकिन, 2019 और 2023 के इन दोनों मामलों को अब हरिद्वार एसएसपी परमिंदर सिंह डोबाल ने गंभीरता से लिया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि इन दोनों हत्याओं का राज जल्द ही खुल जाएगा।

2019 में हाईवे पर मिली लड़की की लाश
2019 में एक युवती का शव मैक्स अस्पताल से पहले हाईवे पर डिवाइडर के बीच में मिला। युवती की उम्र करीब 19 साल बताई गई। उसके चेहरे पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था। काली पेंट और आसमानी कलर का टॉप लडकी पहले हुए थी। लेकिन आज तक लडकी की शिनाख्त नहीं हुई और नाही पता चल पाया कि लडकी को किसने मारा है और उसकी हत्या का शव को किसने ठिकाने लगाया है।

2023 में पुल के नीचे बोरे में मिली लाश
वहीं 2023 में मार्च के महीने में भी बहादराबाद सूखी नदी के नीचे एक युवती का शव मिला। युवती का शव बोरे में भरकर फेंका गया था। इस मामले में भी लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ खाली रहे। समय समय पर पत्रकार इन दोनों मामलों को उठाते रहे लेकिन अब एसएसपी हरिद्वार परमिंदर सिंह ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खुलासे पर ज्यादा मेहनत करने की हिदायत बहादराबाद पुलिस को दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों हत्याओं का खुलासा हो जाएगा।

 

सम्बंधित खबरें