हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी बढ़त बनाई, उमेश को कितने वोट मिले, कांग्रेस की सांसें चढ़ी

K.D.

लोकसभा चुनाव के परिणामों में हरिद्वार से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोपहर बारह बजे तक 46762 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं उमेश कुमार बसपा को पछाडते हुए तीसरे स्थान पर आ गई है। जबकि बसपा के जमील अहमद चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

किसे कितने वोट मिले
भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत को 228874 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के विरेंद्र सिंह रावत को 182112 वोट मिल चुके हैं। जबकि निर्दलीय उमेश कुमार को अब तक 31610 वोट मिले हैं। वहीं जमील अहमद को 12703 वोट मिले हैं।

उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर भाजपा आगे
वहीं उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने बढत बना ली है। टिहरी से रानी साहिबा, पौडी से अनिल बलूनी, नैनीताल से अजय भटट और अल्मोडा से अजय टम्टा लगातार बढत बनाए हुए हैं।

सम्बंधित खबरें