
जनघोष-ब्यूरो
हाथ की हड्डी फैक्चर होने पर ऑपरेशन के लिए भर्ती कराए गए एक फैक्ट्री कर्मी की मौत होने पर सिडकुल की हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने निजी अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि एनेस्थीसिया की अत्यधिक डोज दिए जाने के चलते फैक्ट्री कर्मी की मौत हुई है।
हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फुल गए। आनन फानन में जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बेहद गुस्से में नजर आ रहे फैक्ट्री कर्मियों को समझाने का प्रयास जारी था।
एक माह पूर्व सिडकुल की हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी श्री चंद शर्मा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें तब सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिटी अस्पताल में एक सर्जरी होने के बाद दूसरी सर्जरी होने की बात इलाज कर रहे शिक्षक डॉक्टर सुमंतु विरमानी ने कही थी।
आरोप है कि तीन दिन पूर्व सिटी अस्पताल में डॉक्टर से मिले थे। तब डॉक्टर ने न्यू हरिद्वार कॉलोनी में अपने निजी क्लीनिक में कम दाम में सर्जरी करने की बात कही थी
कम दाम में सर्जरी होने पर फैक्ट्री कर्मी श्री चंद शर्मा भर्ती हो गए थे,जहां ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

शुक्रवार को उन्हें बंगाली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को बड़ी संख्या में एकत्र फैक्ट्री कर्मचारी ने निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारियों का आरोप था कि श्री चंद शर्मा को एनेस्थीसिया की अधिक डोज दी गई, जिसके बाद वह होश में नहीं आ पाए।

फिर वेंटीलेटर पर उन्हें भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते ही फैक्ट्री करने की मौत हुई है। कर्मचारियों के हंगामा की खबर मिलने पर तहसील प्रशासन और ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास जारी था। सीएमओ आरपी सिंह ने बताया कि क्लिनिक को सील कर दिया गया है जान शुरू कर दीगई है।
