पूर्व विधायक के होटल में अय्याशी का वीडियो, पोती की साजिश, दादी की हत्या, प्रेमी का कनेक्शन, देखें वीडियो

Vasu Rajput

ज्वालापुर में 63 साल की अर्चना शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी भूमिका और उसका प्रेमी अनुराग, हत्यारोगपी उदित झा और उसकी प्रेमिका आयशा अक्सर सिडकुल क्षेत्र के एक पूर्व विधायक के होटल में रंगरेलियां मनाने जाते थे। पुलिस के हाथ एक वीडियो भी लगा है जिसके आधार पर पोती भूमिका ने अपने मित्र उदित झा को दादी की हत्या के लिए राजी किया। इस वीडियो में उदित अपनी प्रेमिका आयशा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहा है। वहीं पोती भूमिका ने ये सब अपने प्रेमी अनुराग के लिए किया। अनुराग को ही पोती भूमिका शर्मा पैसे चुराकर देती थी।

 

पूर्व विधायक के होटल से जुड़े तार
अब सवाल ये है कि क्या पूर्व विधायक के होटल में ही हत्या का तानाबाना बुना गया और वहां अश्वलील वीडियो तैयार किया गया। पुलिस की मानें तो दोनों जोडे अक्सर इस होटल में जाते थे, क्योंकि यहां लडकियों की आईडी नही ली जाती थी। अब पुलिस होटल कर्मचारियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पूर्व भाजपा विधायक के होटल में ये वीडियो पिछले साल बनाया गया था। पुलिस वीडियो को महत्वपूर्ण सबू​त के तौर पर देख रही है।

 

 

जनवरी में तय हो गई थी दादी की हत्या
पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि पोती भूमिका शर्मा ने अपनी दादी की हत्या करने के लिए पहले अश्लील वीडियो हासिल किया और इसके बाद जनवरी में हत्या की प्लानिंग शुरु कर दी। किसी को हत्या के प्लान की खबर ना लगे, इसके लिए भूमिका ने इंस्टाग्राम और व्हट्सएप कॉल कर साजिश को आगे बढ़ाया। यही नहीं उदित झा को अपने घर का नक्शा, दादी के वीडियो और फोटो भी भेजे। जबकि हत्या के दिन भूमिका इंस्टाग्राम के जरिए उदित झा के संपर्क में रही। वहीं हत्या के बाद जब पुलिस ने जांच शुरु की तब भी भूमिका सारी बातों से उदित झा को अवगत करा रही थी।

 

प्रेमी अनुराग की भूमिका संदिग्ध
वहीं पुलिस अनुराग की भूमिका की भी जांच कर रही है। अनुराग की गतिविधियां पहले भी शक के दायरे में रही है। चूंकि भूमिका ने घर से पैसे चोरी कर अनुराग को दिए थे और उसे महंगा फोन खरीदा था। भूमिका ने अनुराग को अपने प्लान के बारे में बताया जरुर होगा। पुलिस जल्द ही अनुराग पर एक्शन ले सकती है।

सम्बंधित खबरें