लाल मंदिर संपत्ति पर भू माफियाओं में छिड़ी जंग, सफेदपोश भी कूदे, कब होगी संपत्ति कुर्क

K.D.

नाथ सम्प्रदांय की लाल मंदिर की बेशकीमती संपत्ति फसाद की जड़ बनती दिखाई दे रही है। भू माफियाओं की निगाहें इस संपत्ति पर आकर ठहर गई है। हैरानी की बात यह है कि हरिद्वार पुलिस संपत्ति के प्रकरण में अलग अलग दावेदार संतों की तरफ से लगातार मुकदमें दर्ज करने में जुटी है। सवाल यह है कि हरिद्वार पुलिस इस विवादित संपत्ति को आखिर कुर्क करने की तरफ कदम क्यों नहीं उठा रही है।
क्या पुलिस महकमे को भी किसी बड़ी वारदात का इंतजार है, क्योंकि सफेदपोशों, क्रशर स्वामी-होटल स्वामी से लेकर दिल्ली, हरियाणा पंजाब के भू माफिया इस संपत्ति को हड़पने की साजिश का ताना बाना लगातार बुन रहे है। लालमंदिर की बेशकीमती संपत्ति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कभी संत बालकनाथ खुद को संपत्ति का उत्तराधिकारी बताकर कोतवाली ज्वालापुर में कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराता है।
फिर उसके बाद क्रशर स्वामी सन्नी कपूर ने बालकनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराय, जिसमें बालकनाथ को जेल भी जाना पड़ा। अब संत रमेश नाथ ने खुद को लालमंदिर का उत्तराधिकारी बताते हुए बालकनाथ समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। हैरानी की बात यह हैकि संपत्ति को लेकर नूराकुश्ती जारी है, पर पुलिस आखिर क्यों मूकदर्शक बनी है।
अमूमन विवादित संपत्ति के प्रकरण में पुलिस अपना पिड़ छुड़ाते हुए उसे कुर्क कर देती है, उसके बाद संबंधित मजिस्ट्रेट सुनवाई कर असली हकदार के नाम का पटाक्षेप करता है। पर, यहां धीगामुश्ती जारी है। चर्चा है कि एक क्रशर स्वामी, ज्वालापुर का एक इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम स्वामी और हरियाणा का एक प्रॉपर्टी डीलर संपत्ति को हड़पने के लिए गिद्धदृष्टि लगाएबैठे है, वे ही संतों के साथ मिलकर मुदकमेबाजी का खेल लगातार खेल रहे है।
नोट:पूरे खेल के पीछे है कौन कौन चेहरे, जल्द होगा खुलासा।

सम्बंधित खबरें