“गोली मारी तो मिली गोली, पर बच गई जान, पुलिस ने दबोचा सुरजीत हत्याकांड का आरोपी, जाने क्यों की हत्या, कहा का है मामला, देखे वीडियो..

जनघोष-ब्यूरो
बहुचर्चित सुरजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 29 जुलाई को शाम लगभग 7:30 बजे कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सेजनी में निशान सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने गांव के ही सुरजीत सिंह पुत्र धीर सिंह 40 वर्ष को कहासुनी में गोली मार दी थी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा और जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि निशांत सिंह और सुरजीत सिंह के बीच पानी की मोटर लगाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी के दौरान, निशांत सिंह ने अपने पास मौजूद हथियार से सुरजीत सिंह पर सीधे फायर कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरजीत सिंह को तुरंत सी.एच.सी. सितारगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी…
➡️ हत्या की वारदात के बाद, पुलिस ने आरोपी निशान सिंह की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गोठा से बसगर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जब एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा पुनः उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो अभियुक्त द्वारा फिर से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की गई तो अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम निशान सिंह बताया।

आरोपी निशान सिंह का आपराधिक इतिहास…
➡️ गिरफ्तार आरोपी निशांत सिंह पुत्र गोपाल सिंह (उम्र-40 वर्ष, निवासी ग्राम सैजनी, थाना सितारगंज, ऊधमसिंहनगर) का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसका विवरण इस प्रकार है।
➡️ FIR NO-211/2017: धारा-364ए/506 भादवि (भारतीय दंड संहिता)
➡️ FIR NO-227/2017: धारा-25 ए आर्म्स एक्ट
➡️ FIR NO-397/2017: धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट ➡️ पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

सम्बंधित खबरें