
हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 10 से भाजपा के सचिन कुमार ने जीत दर्ज कराई है। 11 नंबर में भाजपा के दीपक शर्मा ने कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव को हराया है। दूसरी तरफ शिवालिक नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश प्रताप राणा लगातार आगे चल रहे हैं। हर की पैड़ी से भाजपा प्रत्याशी श्रुति खेवड़िया 93% वोट हासिल कर 1300 से अधिक वोटो से जीती है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। वार्ड नंबर चार से भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी भी चुनाव हार गए हैं। भल्ला कॉलेज में अब दूसरे राउंड की मतगणना जारी है।
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर
शिवालिक नगर वार्ड 1 से भाजपा के वीरेंद्र कुमार और शिवालिक नगर वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के पंकज चौहान जी जीत गए हैं। वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय नूतन वर्मा जी जीत गई हैं
हरिद्वार नगरनिगम सीट, घोषित परिणाम….
वार्ड नंबर 1: भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 2: भाजपा की सुनीता देवी ने विजय हासिल की।
वार्ड नंबर 3: भाजपा के सूर्यकांत शर्मा विजयी रहे।
वार्ड नंबर 4: कांग्रेस ने जीत का खाता खोला। महावीर वशिष्ठ इस वार्ड से पार्षद बने।
वार्ड नम्बर 6: भाजपा सुमित चौधरी ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 7:- भाजपा से श्रुति खेवरिया जीती।
वार्ड नंबर 8: कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 9: कांग्रेस के सोहित सेठी ने अपनी पार्टी के लिए एक और सीट पर कब्जा किया।
वार्ड नंबर 12:-भाजपा के इष्ट देव सोनी भी जीत गए हैं।वार्ड नम्बर 10:- भाजपा के सचिन ने जीत दर्ज की।
वार्ड नम्बर 11:- भाजपा के दीपक शर्मा विजयी हुए।
वार्ड नंबर 13:-भाजपा की मंजू रावत जीत गई हैं।
शिवालिक नगर, नगरपालिका, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:- भाजपा के वीरेंद्र कुमार जीते।
वार्ड नम्बर 2:- भाजपा से पंकज चौहान विजय।
वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय नूतन वर्मा ने जीत हासिल की।
रुड़की नगरनिगम, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:- बसपा प्रत्याशी सोनिया पत्नी अमित कुमार ने जीत हासिल की है।
वार्ड नम्बर 2:- भाजपा से सचिन कश्यप ने जीत हासिल की
वार्ड नम्बर 3:- भाजपा से देवकी जोशी जीती।
वार्ड नंबर 4:- निर्दलीय प्रत्याशी बबीता पत्नी अनिल ने जीत दर्ज की
पिरान कलियर नगरपंचायत, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:-
वार्ड नम्बर 2:-
वार्ड नम्बर 3:- निर्दलीय नाजिम त्यागी ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 4:-
वार्ड नंबर 5:-
वार्ड नंबर 6:-
वार्ड नंबर 7:-
वार्ड नंबर 8:-
वार्ड नंबर 9:-