
K.D.
बालाजी jewellers डकैती की विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से जारी NBW पर किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस द्वारा किया गया दिल्ली से गिरफ्तार
मुख्य आरोपी सुभाष उर्फ राहुल की पत्नी सहित चाचा ताऊ को दिल्ली से किया गिरफ्तार
दिनांक 01/09/2024 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार बदमाशों की चुनौती को स्वीकार कर पुलिस टीमो द्वारा डकैती में शामिल 03 अभियुक्त गण 1-गुरदीप सिंह 2-जयदीप सिंह 3-अमनदीप काम्वोज को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व एक बदमाश सत्येंद्र पाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
डकैती में शामिल अन्य/मुख्य आरोपी सुभाष की लगातार तलाश जारी है।
आज दिनांक 04/11/2024 को विवेचना में प्रकाश मे आए 05 अन्य अभियुक्त गण की तालाश हेतु लगातार संभावित स्थानों पर दविश/कड़ी सुराग राशि पता रसी कर उक्त के क्रम में अभियुक्त गण 1-शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी सकुर बस्ती थाना रानी बाग दिल्ली 2-प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली 3-विक्रम कुमार पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त को दिल्ली सुल्तानपुरी से माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तार वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
नाम पता अभियुक्त गण
1-शिवानी पत्नी सुभाष निवासी रेलवे कॉलोनी संकुर बस्ती दिल्ली थाना रानी बाग उम्र 30 वर्ष
2-प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली थाना सुल्तानपुरी उम्र 45 वर्ष
3-विक्रम पुत्र राजा राम निवासी उपरोक्त उम्र 56 वर्ष
पुलिस टीम–
1-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
2-का0 संदीप कुमार
3-म0का0 जयमाला
CIU
1-हेड कांस्टेबल विवेक यादव
2-का0 नरेंद्र