सनसनीखेज: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

K.D.

बहादराबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें एक 13 साल की किशोरी के साथ निर्माणाधीन मकान में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी किशोरी के घर पानी का कैंपर सप्लाई करने आते थे।
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जानकारी दी कि उसके गांव में दो युवक पानी के कैंपर सप्लाई करते आते है। आरोप है कि उन युवकों ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री से बातचीत करनी चाही थी लेकिन पुत्री ने इंकार कर दिया। आरोप है कि उसकी पुत्री कुछ दिन से गुमसुम रह री थी। जब पुत्री से बातचीत की गई तब उसने बताया कि कैंपर सप्लाई करने वाले युवक उस्मान पुत्र गुलजार और उस्मान पुत्र इमरान निवासीगण भौरी डेरा अपने गांव में उसे ले गए थे। जहां उन्होंने एक निर्माणाधीन मकान में उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते है। बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित खबरें