“आर्यनगर गेट प्रकरण: विवाद हुआ खत्म, दोनों पक्ष के बीच हुई सुलह, क्या बनी सहमति, देखे वीडियो फोटो..

जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार:
आर्यनगर में गेट लगाने को लेकर उपजे विवाद का रविवार को अंत हो गया। प्रॉपर्टी डीलर सतीश त्यागी और दूसरे पक्ष के परमानंद पोपली, संदीप अरोड़ा के बीच सभी मतभेद दूर हो गए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की अगुवाई में यह सुलह कराई गई। तय हुआ कि दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे वापस ले लेंगे। यही नहीं गेट लगाने को लेकर भी एक आमराय बनाई जाएगी।

पिछले कई दिनों से सोंधी नर्सिंग होम वाली गली आर्य नगर में गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद सुर्खियों में था। प्रॉपर्टी डीलर सतीश त्यागी के बेटे अभिषेक त्यागी के इशारे पर कॉलोनी वासी परमानंद पोपली और संदीप अरोड़ा पर हमला करने का आरोप लगा था। यही नहीं दो बार हुए विवाद में इन्हीं दो परिवारों की पिटाई की गई थी।

इस संबंध में क्रास मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की भी पूरी कोशिश की गई थी। कुछ छूटभैया नेता भी एक बिरादरी के कर्ताधर्ता बनकर उभरे थे। पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तरांचल पंजाबी महासभा सक्रिय हो गई थी।

रविवार को शंकर आश्रम के पास एक होटल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की अगुवाई में सुलह को लेकर बुलाई गई। बैठक में दोनों पक्ष सुलह को लेकर राजी हो गए। तय हुआ कि एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे तो वापस लेंगे ही यदि अगर गेट लगाया जाना है तो कावड़ मेला संपन्न होने के बाद उसे लेकर आम सहमति बनाई जाएगी।

सुलह कराने में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा नेता विकास तिवारी, करण मल्होत्रा, अनिल कुमार, विमल कुमार, विक्की तनेजा, राम अरोड़ा समेत कई लोग शामिल रहे। इधर प्रॉपर्टी डीलर सतीश त्यागी उनका पुत्र, परमानंद पोपली, संदीप अरोड़ा के अलावा कई कॉलोनी वासी भी इस सलाह के साक्षी बने।

सम्बंधित खबरें