सीएम धामी अचानक पहुँचे हरिद्वार..! जाने कनखल के किस आश्रम में दो घंटे रहे सीएम, आरएसएस के बड़े चेहरे से हुई लंबी मंत्रणा…

जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार:
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक ही गुरुवार सुबह हरिद्वार पहुंचे। वे कनखल के जगद्गुरु आश्रम में करीब दो घंटे तक रहे, इसके बाद वापसी रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी से हुई।

कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होने की बात बताई जा रही है। इस दौरान जगतगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष राजराजेश्वराश्रम भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पूरे कार्यक्रम के दौरान मीडिया से लेकर हर किसी की एंट्री बेन रही।

सम्बंधित खबरें