देहरादून रेफर करने के बाद आधे रास्ते से वापस लौटे चैंपियन, असमंजस में डॉक्टर..

हरिद्वार: जिला अस्पताल से देहरादून रेफर किए गए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आधे रास्ते से वापस लौट आए। अब डॉक्टर ऊहापोह की स्थिति में है कि आखिर चैंपियन के बाकी टेस्ट करते हुए अगला उपचार कैसे करें। तीन दिन पहले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को रोशनाबाद जेल से जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर किया गया था।

यहां कुछ टेस्ट करने के बाद डॉक्टरों ने बाकी टेस्ट के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी थी। लेकिन चैंपियन ने पहले दिन इनकार कर दिया था। सोमवार को आखिरकार चैंपियन देहरादून के दून हॉस्पिटल जाने के लिए राजी हो गए।

यहां से उन्हें देहरादून के लिए रवाना भी कर दिया गया लेकिन कुछ नहीं देर बाद चैंपियन वापस जिला अस्पताल लौट आए। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। कुल मिलाकर चैंपियन के उपचार को लेकर अब डॉक्टर भी असमंजस की स्थिति में हैं।

सम्बंधित खबरें