कोलन कैंसर से जिंदगी की जंग हारे थे आईपीएस खुराना, क्या होता है कोलन कैंसर, यह है लक्षण, कैसे करे बचाव..

देहरादून: कोलन कैंसर बड़ी आंत और मलाशय का कैंसर होता है। भारत मे यह ज्यादातर मलाशय के भाग मे होता है। जबकि पाश्चात्य देशों में यह कोलोन में होता है।हालांकि यह ज्यादातर 50 की उम्र के बाद ही देखा जाता है परंतु कुछ केस में यह युवावस्था में भी देखा जाता है। इस बीमारी के बारे मे जागरुकता बहुत जरूरी है। अतः आज आपके साथ कुछ जानकारी साझा करेंगे।

ये होते है इस बीमारी के लक्षण…..
शुरुआती अवस्था में सामन्यतः इसके कोई लक्षण नहीं होते। परंतु धीरे-धीरे इसके लक्षण आने शुरू हो जाते है जैसे की।
1 पेट में दर्द की शिकायत होना। खास तौर से मरोड़ होकर दर्द होना।
2 बार बार मल त्याग करने की ईच्छा होना।
3 मल में खून आना। और खून की कमी होना।
4 वजन का कम होना।
5 भूख कम लगना।
6 आंत में बंद पड़ना।

ऐसे होती है जांच….
अगर कोई मरीज़ उपरोक्त लक्षण लेकर अपने चिकित्सक के पास आता है तो कुछ जांचों से इसका शुरुआती अवस्था में पता लगाया जा सकता है। इसमें कुछ खून की जांचे और मुख्य रूप से colonoscopy की सलाह दी जाती हैं। colonoscopy एक प्रकार का कैमरा होता है जो मल के रास्ते से पेट के अंदर जाता है और कोलोन की जांच करता है। अगर अंदर कोई गांठ या घाव होता है तो उसकी biopsy की जाती है, यह जांच पूरी तरह से सुरक्षित होती हैं।

क्या है इसका इलाज…..
सर्जरी ही इसका एकमात्र सुगम इलाज है। परंतु कुछ मरीजों को chemotherapy या radiotherapy भी देना पड़ता है ।अगर शुरुआती अवस्था में इसका इलाज होता है तो इलाज का परिणाम बहुत अच्छा होता है।

ऐसे करे बचाव…..
अच्छी जीवनशैली अपनाकर इसके जोखिम को कम किया जा सकता हैं। अपना वजन नियंत्रण में रखे और रोज कसरत करें। कम वसा वाला भोजन करें व रेड मीट का सेवन कम करे। हरी सब्जियों और फलों का नियमित सेवन करें।

डॉ अरविंद सिंह (लेखक)
वरिष्ठ गेस्ट्रोलोजिस्ट
सिनर्जी अस्पताल, देहरादून