“कनखल गोलीकांड का पर्दाफाश: दो गिरफ्तार, महिला और तीन युवक अब भी फरार..

जनघोष-ब्यूरो
हरिद्वार:
कनखल क्षेत्र में विवादित किराए के कमरे पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला, उसके साथ रहने वाली युवती और दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मोहल्ले में उस कमरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रात में चली गोली, घायल हुआ सचिन…..
12 नवंबर की देर रात फुटबॉल ग्राउंड के पास जमालपुर निवासी सचिन को गोली मारी गई थी। जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। जांच में पता चला कि सचिन कनखल में रह रही एक महिला से मिलने गया था, जहां मौजूद युवकों से उसका विवाद हो गया।

कमरे में विवाद से शुरू हुई वारदात…..
थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि कमरे में ऋतिक और उसका साथी भरत पहले से मौजूद थे। सचिन और दोनों युवकों में कहासुनी बढ़ी तो ऋतिक ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। पुलिस ने ऋतिक, निवासी गाजियाबाद (हाल बीएचईएल), और भरत निवासी यूपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के लिव-इन संबंधों पर जांच…..
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस महिला से मिलने सचिन गया था, वह तलाकशुदा है और लंबे समय से उसी किराए के कमरे में रह रही है। उसकी गतिविधियों को लेकर पहले भी विवाद रहे हैं। उसके साथ रहने वाली युवती भी घटना के बाद से गायब है। पुलिस इसे महिला और ऋतिक के लिव-इन संबंध से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है।

चार आरोपी फरार, तलाश जारी….
महिला, उसकी रूम पार्टनर और दो अन्य युवकों की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर इनके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

मोहल्ले में चर्चा तेज….
घटना के बाद विवादित किराए का कमरा मोहल्ले की चर्चा का केंद्र बन गया है। कोई इसे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद बता रहा है, तो कुछ इसे युवकों की गुटबाजी का नतीजा मान रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें