शिवालिक नगर सीट: आखिरी समय का उलटफेर, भाजपा के राजीव शर्मा ने मारी बाज़ी..

हरिद्वार: शिवालिक नगर सीट पर हुए चुनाव में आखिरी समय में हुए उलटफेर के बाद भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कांग्रेस के महेश प्रताप राणा को करीब 1700 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। यह सीट शुरुआत से ही दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई थी।

चुनाव प्रचार के दौरान शिवालिक नगर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। महेश प्रताप राणा को कांग्रेस समर्थकों और स्थानीय जनता का समर्थन मिल रहा था, वहीं भाजपा की ओर से राजीव शर्मा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अंतिम चरण में अपनी पकड़ मजबूत की।

चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में महेश प्रताप राणा बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन मतगणना के अंतिम चरण में राजीव शर्मा ने बढ़त हासिल करते हुए करीब 1700 वोटों से यह सीट अपने नाम कर ली। भाजपा के नेताओं का मानना है कि यह जीत केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का परिणाम है।

सम्बंधित खबरें