निर्दलीय उमेश कुमार सबसे अमीर, त्रिवेंद्र, विरेंद्र और मौलाना जमील के पास कितना पैसा

K.D.

हरिद्वार लोकसभा सीट पर खानुपर से विधायक उमेश कुमार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उमेश कुमार परिवार के पास करीब 72 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विरेंद्र रावत हैं। विरेंद्र और उनकी पत्नी के पास करीब 14 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है। वहीं देहरादून सेलाकुई से निर्दलीय प्रत्याशी अकील अहमद के पास भी दस करोड की चल व अचल संपत्ति है।

भाजपा प्रत्याशी के पास कितना पैसा
भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी पत्नी के पास 6.63 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और उनकी पत्नी के पास हाथ में डेढ़ लाख की नगदी के अलावा करीब पांच लाख बैंक खातों में है। 90 लाख रुपये की चल संपत्ति और अचल संपत्ति करीब दस करोड़ से अधिक है। जानसठ मुजफ्फरनगर निवासी बसपा प्रत्याशी जमील अहमद और उनकी पत्नी के पास करीब 19 लाख की चल संपत्ति है, जबकि 1.45 करोड़ की अचल संपत्ति है।

यूकेडी के उम्मीदवार मोहन सिंह असवाल और उनकी पत्नी के पास 60 हजार की नगदी है, इसके अलावा केाई बैंक खाता नहीं है, सात बीधा जमीन और दो लाख का सोना जरूर है। असवाल अधिवक्ता भी है। सेलाकुई देहरादून निवासी निर्दलीय अकील अहमद के पास 62 लाख की चल संपत्ति और अचल संपत्ति 10 करोड़ रुपये की है। निर्दलीय विजय कुमार के हाथ में 90 हजार की नगदी के अलावा 28 लाख की चल संपत्ति है, 53 लाख की अचल संपत्ति है। एकम सनातन भारत दल की ओर से स्वामी दामोदराचार्य और उनकी पत्नी के पास 61 हजार की हाथ में नगदी और तीन सोने की अंगूठी, 100 ग्राम चांदी के अलावा पत्नी के पास दस ग्राम का मंगलसूत्र है। अचल संपत्ति नहीं है।

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद बोर्ड से हाईस्कूल किया हुआ है। मजदूर किसान यूनियन के प्रत्याशी गौतम सिंह के पास 25 हजार की नगदी के अलावा 35 हजार की चल संपत्ति है, तीन लाख अचल संपत्ति है। निर्दलीय रोहित कश्यप के पास 70 हजार की नगदी हाथ में और एक लाख रुपये की चल संपत्ति और तीन लाख की अचल संपत्ति है। पवन कुमार और उनकी पत्नी के पास दस लाख की चल संपत्ति समेत कुल 35 लाख की संपत्ति है। पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी ललित कुमार के बैंक खाते में 1,46,546 की रकम है। कानपुर के किदवई नगर के बाबूपुर्वा निवासी आशीष ध्यानी के पास पचास हजार की नगदी है। ढाई लाख की रकम बैंक में जमा है और एक बाइक भी है।
तीस हजार के शेयर के मालिक भी हैं। रोशनाबाद निवासी भारतीय राष्ट्रीय एकता दल के उम्मीदवार सुरेश पाल का सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। उनके पास पचास हजार की रकम है। दो चौपहिया-एक दोपहिया वाहन एक चेन, अंगूठी है। पत्नी के पास भी अंगूठी, चेन कुंडल, पाजेब है।

सम्बंधित खबरें