
जनघोष-ब्यूरो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परीक्षाफल की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हाईस्कूल परीक्षा 2025: कमल और जतिन संयुक्त रूप से टॉपर….
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कमल सिंह चौहान (VIVEKANAND VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 496/500 (99.20%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

> द्वितीय स्थान पर रहीं कनक लता, SVM IC, न्यू टिहरी (99.00%)
तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से दिव्यम (उत्तरकाशी), प्रिया (अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (नानकमत्ता, यूएस नगर) रहे, जिनके 494/500 (98.80%) अंक रहे।

हाईस्कूल परीक्षाफल के आंकड़े….
कुल पंजीकृत छात्र: 1,13,238
सम्मिलित छात्र: 1,09,859
उत्तीर्ण छात्र: 99,725
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.77%
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 88.20%
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.25%
जनपद चंपावत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर: 96.97%

2024 की तुलना में परीक्षाफल में 1.63% की वृद्धि
इंटरमीडिएट परीक्षा 2025: अनुष्का राणा बनीं प्रदेश की टॉपर
इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुष्का राणा, GOVT. INTER COLLEGE BADASI, देहरादून की छात्रा ने 493/500 (98.60%) अंक अर्जित कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
> संयुक्त द्वितीय स्थान: केशव भट्ट (SPIC, कर्बारी ग्रांट, देहरादून) और कोमल कुमारी (उत्तरकाशी), दोनों के 489/500 (97.80%) अंक
तृतीय स्थान: आयुष सिंह रावत, SVMIC, आवास विकास, ऋषिकेश – 484/500 (96.80%)

इंटरमीडिएट परीक्षाफल के आंकड़े…..
कुल पंजीकृत छात्र: 1,08,980
सम्मिलित छात्र: 1,06,345
उत्तीर्ण छात्र: 88,518
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.23%
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 80.10%
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.20%
जनपद पिथौरागढ़ प्रथम स्थान पर: 91.90%

2024 की तुलना में परीक्षाफल में 0.60% की वृद्धि…..
वर्गानुसार उत्तीर्ण छात्रों का वितरण (हाईस्कूल व इंटर):
सम्मान सहित उत्तीर्ण (हाईस्कूल): 12,439 (11.32%)
सम्मान सहित उत्तीर्ण (इंटर): 7,575 (7.12%)
प्रथम श्रेणी (हाईस्कूल): 30,681 (27.92%)
प्रथम श्रेणी (इंटर): 41,290 (38.82%)
द्वितीय श्रेणी (हाईस्कूल): 41,966 (38.19%)
द्वितीय श्रेणी (इंटर): 38,536 (36.23%)
तृतीय श्रेणी (हाईस्कूल): 14,631 (13.31%)
तृतीय श्रेणी (इंटर): 415 (0.39%)
परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय), 2024:
हाईस्कूल: 436 पंजीकृत, 268 उत्तीर्ण – परिणाम: 61.46%
इंटरमीडिएट: 715 पंजीकृत, 360 उत्तीर्ण – परिणाम: 50.35%

शिक्षा मंत्री की बधाई….
परीक्षाफल की घोषणा के अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “यह सफलता छात्र-छात्राओं की कठिन मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। राज्य सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है।